राष्ट्रीय

मौनी अमावस्या पर मची भगदड़, 15 श्रद्धालुओं की मौत! अखाड़ों ने रद्द किया अमृत स्नान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का 17वां दिन है. आज मौनी अमावस्या है. इसी दिन करोड़ों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान था. शासन प्रशासन ने तमाम इंतजाम भी किए, लेकिन मौनी अमावस्या के पहले स्नान पर ही सभी व्यवस्था ध्वस्त हो गई. भारी भीड़ के बीच भगदड़ से हड़कप मच गया. इसमें कई लोग घायल हो गये. मौके पर एंबुलेंस से लेकर भारी पुलिस बल और फोर्स ने मोर्चा संभाला. अमृत स्नान भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन को श्रद्धालुओं को वापस भेजना पड़ा. वहीं संत समाज और अखाड़ों ने अमृत स्नान रद्द कर दिया

प्रयागराज सिटी के एक डॉक्टर ने नाम न सार्वजनिक करने की शर्त पर बताया है कि इस घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं.

शोभ यात्रा की स्थगित: स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में मची भगदड़ के अखाड़े ने अमृत स्रान रद्द कर दिया. इसके साथ ही आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि अमृत स्नान विश्व कल्याण के लिए किया जाता है. ऐसे में जो दुर्घटना हुई है. उसके लिए हम अपनी संवेदना व्य​क्त करते हैं. भगवान घायलों के परिवारों को शक्ति दें. वहीं इसी दुर्घटना को देखते हुए शोभा यात्रा को स्थगित कर दिया गया है.

 

सीएम योगी ने कहा जो जहां है वहीं स्नान करें

 

महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है. उन्होंने कहा कि जहां नजदीकी घाट है वहीं पर स्नान करें. संगम नोज की तरफ जाने का प्रयास न करें. प्रशासन की तरफ जारी दिशा निर्देशों का पालन करें.​ किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

 

महाकुंभ हादसे को लेकर पीएम ने सीएम योगी से की बात

 

महाकुंभ में अमृत स्नान शुरू होते ही मची भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपडेट लिया है. पीएम इस पर नजर बनाएं हुए हैं. उन्होंने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से घटना को लेकर बातचीत की. साथ ही तत्काल सहायता दिलाने का आह्वान किया है.

 

महाकुंभ में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाकुंभ में सुबह स्नान शुरुआत होते ही मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गये. मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. हालातों कंट्रोल किया जा रहा है. ऑपरेशन टीम लगातार काम कर रही हैं.

 

श्रद्धालुओं के हित में लिया ये फैसला

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अखाड़ों ने अमृत स्नान को रद्द कर दिया. अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी के अनुसार, अनिश्चितकालीन तक अमृत स्नान को रद्द किया गया है. यह श्रद्धालुओं के हित में फैसला लिया गया है.

 

Related Articles

Back to top button