राष्ट्रीय

स्वामी शांति स्वरूपा नंद गिरी महाराज ने मोहल्ला जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष अजीज मोहम्मद खान को पर्यावरण स्वच्छता समाज सेवा में कार्य करने के लिए सम्मानित किया……

 

मेघा तिवारी की रिपोर्ट भोपाल(मध्य प्रदेश) l स्वामी शांति स्वरूपा नंद गिरी महाराज ने गणतंत्र दिवस के अवसर 15 बरस से पर्यावरण की रक्षा के लिए सम्राट कॉलोनी जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष अजीज मोहम्मद खान को उनकी विशेष उपलब्धियां के लिए उन्हें सम्मानित किया l महाराज अशोका गार्डन दशहरा मैदान में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में आए हुए थे l सम्राट पार्क में झंडा बंधन में उपस्थित हुए झंडा वंदन सम्राट पार्क में किया गया l इसी उपलक्ष्य में उन्होंने समिति को बधाई दी एवं सम्मानित भी किया l सम्राट पार्क के स्वच्छता ब्रिगेड के बच्चों ने भारतीय संस्कृति आदर्शवाद माता-पिता का सम्मान, राष्ट्रवाद, मोबाइल बेवजह नहीं चलाएंगे, पर्यावरण व स्वच्छता का विशेष ध्यान देंगे एवं बच्चों ने इस उपलक्ष्य में जो निबंध लिखे थे, उनको भी सम्मानित किया l आज के कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष के एन गुप्ता, अजीम खान, उमाचंद, रामशंकर रायपुरिया, डॉ राणा, डॉक्टर एजाज, नफीस भाई, वार्ड की पार्षद सिद्ध श्रद्धा दुबे, अंकित दुबे, हरविलास शर्मा, मुनव्वर खान, बिलाल अहमद, अशोक जैन, डीडी मालवी, श्रीकांतद्विवेदी, आरएस शर्मा, एसएम खान, नसीर अहमद, मुन्ना भैया, संजय भाई एवं स्कूल के बच्चे रहवासी, सम्राट पार्क की स्वच्छता ब्रिगेड, रहवासी बच्चे आदि विशेष रूप से झंडा बंधन में उपस्थित हुए l आज गणतंत्र दिवस के शुभ-अवसर पर बच्चों ने रैली निकाल के स्वच्छता का संदेश दिया l

Related Articles

Back to top button