किरण देव सिंह छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष बने रहेंगे

रायपुर ।पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में इन दिनों संगठन चुनाव का मौसम चल रहा है। छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के लिए इकलौता फार्म वर्तमान अध्यक्ष किरण देव सिंह ने जमा किया जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के अगले अध्यक्ष के लिए फिर से किरण देव की राह आसान हो गई।
इस कड़ी में राष्ट्रीय पदाधिकारी के लिए प्रदेश से अरुण साव, विजय शर्मा, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, सरोज पाण्डेय, ननकी राम कंवर, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, तोखन साहू, गुरु बालदास, संतोष पाण्डेय, धरम लाल कौशिक, अजय चन्द्राकर समेत 27 नेताओं ने नामांकन जमा किया है।



