लैलूंगा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कपिल सिंघानिया ने पेश की अपनी प्रबल दावेदारी – लैलूंगा

:

मेघा तिवारी की रिपोर्ट

 

रायगढ़(छत्तीसगढ़) lकपिल सिंघानिया लैलूंगा नगर नहीं बल्कि रायगढ़ के भी चर्चित प्रतिष्ठित व्यापारी, चाणक्य नीति वाले शासन प्रशासन को चलाने वाले एवं भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं l पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और नगर की प्रतिष्ठित व्यापारी हैं l इन्होंने आज भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी को अपनी दावेदारी पेश की इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। मुख्य रूप से सतीश साहू, पिंटू बन, मनोज अग्रवाल, राजेश सिंघानिया, सौरभ सिंघानिया, मधुकर सिंघानिया, मनोज सिंघानिया, लालू मुंडा एवं भारी संख्या में लैलूंगा ग्रामीण मौजूद रहे l कपिल सिंघानिया लैलूंगा के सबसे चर्चित चेहरों में से एक हैं जिनके दावेदारी करने से बाकी सब की दावेदारी कमजोर पड़ गई है l कपिल सिंघानिया की दावेदारी करने पर भाजपा लगभग जीत की कगार पर है । लैलूंगा की जनता मानती है कि लगभग 100% फाइनल है कि लैलूंगा में भाजपा की सरकार आएगी और लैलूंगा का विकास शांति और सुख ग्रामीणों को केवल कपिल सिंघनिया के अध्यक्ष बनने से ही प्राप्त होगी। लैलूंगा की जनता कपिल पर अटूट विश्वास और भरोसा जताती रही है और आगे भी जताएगी। इसके लिए कपिल सिंघानिया ने लैलूंगा की जनता का आभार व्यक्त भी किया है कि वह लोगों की उनके प्रति जो विश्वास बनाए रखा है, वह हमेशा ही रहेगा ऐसा कपिल सिंघानिया का कहना है कपिल सिंघानिया होंगे अध्यक्ष पद के प्रबल, जानदार, शानदार और शक्तिशाली दावेदार हैं l

Related Articles

Back to top button