जगदलपुर में लगातार वार्ड-वार्ड आम जनता तक पहुंच रहा “आवाज उठाओ,समस्या भगाओ अभियान” 

 

बस्तर के ऊर्जावान युवा नेता नवनीत चांद के नेतृत्व में चल रहे अभियान को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

 

क्षेत्रीय विधायक पार्षद एवं नगर सरकार को जनता की समस्याओं का निदान करने एवं उन्हें सुनने फुर्सत नहीं है-नवनीत चांद

 

जगदलपुर । गत दिवस इसी क्रम में मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता एवं कार्यकर्ता नवनीत चांद के नेतृत्व में गुरु घासी दास वार्ड पहुंचे जहां वार्ड वासियों ने उनके सामने अपनी समस्याओं को रखा ।

वार्डवासियों ने इस दौरान क्षेत्रीय विधायक,स्थानीय पार्षद,नगर सरकार,विभागीय जिमेदारो पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया ।

भाजपा एवं कांग्रेस के नजर चुनावी सभा की खाली सीटों को भरने के लिए ही होती है । गुरु घासी दास वार्ड के निवासी जनप्रतिनिधियों के नजर में मात्र चुनावी मतदाता है। जबकि समस्यायों के अंबार से समाधान की पहल के लिए गुहार की सुनवाई नही होती । इस मौके पर धन सिंह बघेल ने कहा कि समस्याओं के अंबार को लेकर जनता ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है उन्होंने कहा कि शहर में वार्ड वार्ड जाकर जनता के दुखों को जानने की इस अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता की समस्याओं को देख उनसे चर्चा की पश्चात नवनीत चांद ने कहा कि जनता के समस्याओं व समाधान हेतुक्षेत्रीय विधायक,स्थानीय पार्षद,नगर सरकार को फुरसत नहीं है

Related Articles

Back to top button