विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

 

रायपुर। आरंग क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गुरु खुशवंत साहेब जी को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। यह उनके समर्पित जनसेवा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है।

 

इस फैसले को राज्य के विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। गुरु खुशवंत साहेब जी ने हमेशा से ही वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाया है। कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद उनके प्रयासों को और अधिक प्रभावशीलता मिलेगी।

 

स्थानीय जनता और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय न केवल आरंग क्षेत्र बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय विकास और सामाजिक समरसता के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और विभिन्न संगठनों ने गुरु खुशवंत साहेब जी को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button