लालचर्च मसीह समाज ने जवानों व पत्रकार मुकेश को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


किसने क्या कहा-
बिशप डा.एस.सुना -लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है
पास्टर लारेंस – हिंसा का इस सभ्य समाज मे कोई स्थान नही है
संचालन समिति अध्यक्ष निखिल दास- शहादत यह छत्तीसगढ याद रखेगा
प्रापर्टी कमेटी अध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन – खुदा शहीद परिवारो को रिश्तेदारो को भीषण दुख सहने की सामर्थ प्रदान करे
जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव ब्यूरो।चंन्दैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लालचर्च के प्रांगण मे विगत दिनो बारुदी विस्फोट मे शहीद जवानो को मसीह समाज के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस देश के चौथे स्तंभ स्व.मुकेश चंद्राकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर बिशप डा.एस.सुना ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि इस लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है मानव के रक्त के प्यासे लोगों को ईश्वर सद्बुद्धि दे की एक दुसरे मनुष्य का रक्त बहाने से पहले अपने कर्म के बारे मे सोचे कि हम मनुष्य है एक दुसरे को क्या क्षमा नहीं किया जा सकता माफ भी किया जा सकता है इसी कडी मे पास्टर लारेंस दास ने भी कहा की आज हिंसा का इस सभ्य समाज मे कोई स्थान नही है अपने कर्मौ पर विचार करे .चर्च संचालन समिती अध्यक्ष निखिल दास ने भी कहा कि हमारे शहीद जवानो की शहादत यह छत्तीसगढ याद रखेगा प्रापर्टी कमेटी अध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन ने अपने उदबोधन मे कहा कि हम खुदा से दुवा मांगते है कि शहीद परिवारो को नाते रिश्तेदारो को यह भीषण दुख सहने की शक्ति सामर्थ प्रदान करे इसी के साथ ही साथ विगत दिनों बीजापुर के युवा पत्रकार स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर को भी विनम्र श्रद्धांजलि दी गई और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार में आए इस भीषण दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें इस अवसर लालचंर्च की महिलाए पुरुष कमेटी सदस्य आदि उपस्थित थे



