जिले में योग्य, वरिष्ठतम और पूर्णकालिन डीईओ की पदस्थापना की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के द्वारा 1 मार्च 2021 को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर आशोक नारायण बंजारा को उनके पद से हटने के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा गया, क्योंकि श्री बंजारा को छग स्कूल सेवा (शैक्षिक एंव प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 और सामान्य प्रशासन के स्थायी निर्देश दिनांक 04.08.2011 को बाईपास करते हुए संचालक महोदय ने दिनांक 30 जनवरी 2021 को रायपुर जिले का प्रभारी डीईओ प्रभार सौंपा गया है।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने बताया कि आशोक नारायण बंजारा जैसे अयोग्य और कनिष्ठ व्यक्ति को रायपुर जैसे बड़े जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंप दिया गया है, जबकि पालकों की मांग है कि रायपुर जैसे बड़े जिले में योग्य, वरिष्ठतम और पूर्णकालिन जिला शिक्षा अधिकारी की आवश्यकता है।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और संचालक से आग्रह किया जा चुका है कि रायपुर जैसे बड़े जिले में योग्य, वरिष्ठतम और पूर्णकालिन डीईओ की पदस्थापना किया जाए, लेकिन अब तक आशोक नारायण बंजारा जैसे अयोग्य व्यक्ति और कनिष्ठ व्यक्ति को रायपुर जैसे बड़े जिले से हटाया नहीं गया है और रायपुर जिले में योग्य, वरिष्ठतम और पूर्णकालिन डीईओ की पदस्थापना नहीं किया गया है।



