पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और मुकेश के दोषियों को बख्शा ना जाये -रज्जाक खान

 

 

रायपुर।बस्तर के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चन्द्राकर की निर्मम हत्या सहित छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के ऊपर हमलों और पत्रकारिता को लेकर बढ़ते खतरों को अत्यंत चिन्ताजनक बताते हुए समाचार पत्र एवं वेबपोर्टल भारतसत्ता के संपादक श्री रज्जाक खान ने युवा पत्रकार चन्द्राकर को अपनी श्रद्दांजलि देते हुए कहा है कि – पत्रकारिता के लिए सचमुच यह कठिन समय है जरूरत है ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होना चाहिये अगर ऐसा नहीं होता है तो व्यवस्था तंत्र में पारदर्शिता खत्म हो जायेगी खाश कर दूरस्थ छेत्रों में जमीनी पत्रकारिता के लिए जीवन को दाँव पर लगाने वाले पत्रकारों को समय रहते सुरक्षा नहीं मिलती है तो नतीजे भी गंभीर हो सकते हैं।श्री रज्जाक ने कहा कि भारत सत्ता परिवार अपनी विनम्र श्रद्धांजलि पत्रकारिता के धर्म मे खुद को न्यौछावर कर शहीद होने वाले मुकेश को अर्पित करता है तथा उम्मीद करता है कि इससे जुड़े सभी दोषियों को शीघ्रता से कठोर सजा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button