कंगना के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट, जावेद अख्तर मानहानि मामले में बढ़ी मुश्किलें

अभिनेत्री कंगना रणौत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में मुंबई मजिस्ट्रेट ने अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। जावेद अख्तर ने कंगना पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कंगना रणौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अभिनेत्री को समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया। कंगना को एक फरवरी को समन जारी हुआ था। उन्हें एक मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था।.



