लोहण्डीगुड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतु कश्यप ने बड़ांजी धान खरीदी केंद्र पहुंच किसानों से हुए रूबरू

 

छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सुशासन में किसान खुश,हर किसान का एक-एक धान का दाना खरीदी- मंगतू कश्यप

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा,नवीन श्रीवास्तव,ब्यूरो लोहण्डीगुड़ा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने आज धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर क्षेत्र के किसानों से हुए सीधा रूबरू और कहा छत्तीसगढ़ के विष्णु देव के सुशासन में किसानों का एक-एक दाना धान खरीदी जायेगी। वर्तमान में भाजपा के शासन में सभी किसान खुशहाल हैं। हर किसान का जन-कल्याण योजनाओं में हमेशा से ही भाजपा की प्राथमिकता रहा है। किसानों की धान खरीदी समय पर हो रही है। सभी किसानों से प्रति क्विंटल धान 3100 रूपए खरीदी हो रही है। और नरेन्द्र मोदी के शासन में हर वर्ष किसानों के खाते में सीधा किसान निधि पैसे भेज रहीं हैं। भाजपा शासन में किसानों के लिए सिंचाई योजनाओं को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान लोहण्डीगुड़ा मंडल अध्यक्ष मंगतु कश्यप,भरत कश्यप, सावेंद्र सेठिया,वासू पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button