रायपुर: पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली: बैरक में पड़ी थी लाश, बटालियन में था पदस्थ

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में तैनात एक इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा में लगी बटालियन का अधिकारी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इंस्पेक्टर मध्य प्रदेश के सतना जिले का रहने वाला था। फिलहाल मौके पर मौजूद टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर का नाम अनिल सिंह गहरवाल है। वह सतना जिले का रहने वाला है। रविवार को ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर ने अपने बैरक में खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 

घटनास्थल पर SSP समेत बड़े अधिकारी

इस घटना के बाद पुलिस कैम्प में हड़कंप मच गया है। गोली की आवाज सुनते ही पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर रायपुर पुलिस एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह भी पहुंच गए हैं। इसके अलावा कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसका कोई पुलिस नहीं हुई है। मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button