18 सदस्यीय छ ग म्यू थाई दल जम्मू कश्मीर रवाना ,बस्तर से 08 और रायपुर से 08 खिलाड़ी शामिल होंगे

चयनित 16 खिलाड़ी नार्थ इण्डिया म्यू थाई चैंपियनशिप 29 - 31 दिसंबर 2024 जम्मू (कश्मीर) में भाग लेंगे

 

 

 

 

जगदलपुर।अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “म्यू थाई एसोसिएशन ऑफ़ जे एंड के (MAJK)” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की “नार्थ इण्डिया म्यू थाई चैंपियनशिप” का आयोजन 29 से 31 दिसंबर 2024 को जम्मू एन्ड कश्मीर पुलिस बॉक्सिंग परिसर, गुलशन ग्राउंड, जम्मू में किया जा रहा है जिसमे भाग लेने 18 सदस्यीय छत्तीसगढ़ म्यू थाई दल अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई खिलाड़ी कु टिकेश्वरी साहू के नेतृत्व में आज रवाना हुआ।

 

उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू एवँ महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि इस नार्थ इण्डिया म्यू थाई चैंपियनशिप में रायपुर और बस्तर जिले से 08 – 08 कुल 16 म्यू थाई खिलाड़ी (14 बालक, 02 बालिकायें) छ ग म्यू थाई दल में शामिल हैं जो “जम्मू” जा रहे हैं ये खिलाड़ी 08-09, 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन वर्ग में भाग लेंगे।

 

रायपुर से राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के नाम :- कु प्रियंका साहू, कु मंजू साहू , विक्की, चैतन्य, करण, एल साहू, विशाल, हर्ष।

 

बस्तर से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले वाले 08 खिलाड़ियों के नाम :- पांशुल तामो, ऋसुभ साहू, आयुष लहरे, मयंक बघेल, पुष्कल भास्कर, भारमेश्वर कर्मा, नीलेश पत्तावि, अनिरुद्ध साहू।

 

कोच का दायित्व कु टिकेश्वरी साहू (रायपुर) एवँ मैनेजर का दायित्व विनोद पाल (बस्तर) निभाएंगे।

 

आरक्षण मिलने के आधार पर खिलाड़ी अलग अलग दल में रायपुर और जगदलपुर रेल्वे स्टेशन से अलग अलग ट्रेन से जम्मू हेतू रवाना हो रहे हैं।

 

आयोजको ने इच्छुक खिलाड़ियों, अधिकारियों हेतू पूर्व सूचना देने पर “माता वैष्णो देवी” के दर्शन आदि की व्यवस्था भी की है।

 

रायपुर रेल्वे स्टेशन पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने राज्य म्यू थाई संघ के महासचिव अनीस मेमन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टीम हियाल मार्शल आर्ट्स क्लब के विशाल हियाल, आदिशक्ति नारी उन्नयन संघटन संस्था, रायपुर की अध्यक्ष अन्नू देवी कँवर सहित खिलाड़ियों के परिजन आदि उपस्थित थे।

 

संलग्न :- ग्रुप फ़ोटो – 3

 

अनीस मेमन लखन कुमार साहू

महासचिव अध्यक्ष

छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन रायपुर (छ ग)

Related Articles

Back to top button