पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और देश के 14वें प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी ने अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर सेहत को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान और कई शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे हैं।
डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर AIIMS का आधिकारिक बयान

डॉ मनमोहन सिंह का निधन 92 साल की आयु में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ। देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार का लगातार दो बार नेतृत्व किया। 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी ने अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पीएम मनमोहन सिंह के निधन की पुष्टि दिल्ली कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर की गई। इसके अलावा कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया।



