ब्रेकिंग न्यूज़: जालौन में बेटी की शादी से पहले 45 वर्षीय महिला प्रेमी के साथ फरार, जेवरात और नकदी लेकर हुई भागी

रिपोर्ट- मेघा तिवारी
स्थान-उरई जालौन

जालौन: उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 45 वर्षीय महिला अपनी बेटी की शादी से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाले एक मुस्लिम युवक से था, और वह अपने साथ घर में रखे जेवरात और नकदी लेकर भाग गई।
महिला के पति ने अपने बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर एएसपी से न्याय की गुहार लगाई। पति का आरोप है कि महिला ने शादी के मौके पर यह कृत्य किया है, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पति की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तफ्तीश तेज कर दी है, और जल्द ही महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



