राजधानी रायपुर के व्हाइट हाउस गार्डन में चाकूबाज़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, 8 फरार

रिपोर्ट मेघा तिवारी
स्थान-रायपुरघा
यल युवक की हालत गंभीर, परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप
रायपुर: राजधानी रायपुर के व्हाइट हाउस गार्डन में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हमला पूर्व प्रेमिका द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर करवाने का आरोप है। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल मेकहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है, और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, आठ अन्य आरोपी फरार हैं।
घटना के दौरान गार्डन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब आरोपियों ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, और परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिससे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में बाधा उत्पन्न हो रही है।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन परिवार के आरोपों के बाद इस मामले पर राजनीतिक और सामाजिक ध्यान भी बढ़ गया है।



