गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 26 फरवरी को राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का निरीक्षण करेंगे

    रायपुर, 25 फरवरी 2021

गृह एवं धर्मस्व मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 26 फरवरी शुक्रवार को राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल पहुंचकर मेला की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। वे दोपहर 2 बजे विधानसभा से कार द्वारा राजिम के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साहू निरीक्षण के बाद राजिम से शाम 4 बजे प्रस्थान कर बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम देवरी जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 6.30 बजे देवरी से प्रस्थान करेंगे और अपने दुर्ग निवास पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button