CG: ठंड से शख्स की मौत, 6 से 8 डिग्री के बीच पंहुचा तापमान

छत्तीसगढ़ में ठण्ड ने अपने पैर पसार दिए है, इसी बीच अंबिकापुर में बीती रात कड़ाके की ठण्ड से एक शख्स की मौत हो गई। आशंका है कि नशे की हालत में दुकान के सामने सो गया था। सरगुजा संभाग में ठंड से ये पहली मौत है। प्रदेश में 11 साल बाद नवंबर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग के सभी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। सामरी, मैनपाट, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच पहुंच गया है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा है। यहां रात का पारा 12.9 डिग्री तक गिर गया है। जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के संकेत दिए हैं। यानी ठंड बनी रहेगी। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा ठंड के लिहाज से अच्छा है। पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के सभी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button