जीजा ने साली के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र की एक युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। युवती से उसके सगे जीजा ने ही दुष्कर्म किया है। जान से मारने की धमकी देकर करीब तीन वर्षो तक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट युवती ने अपने जीजा के खिलाफ उरला थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि अभय सेन 35 वर्ष ने दुष्कर्म किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म करने वाला अभय रिश्ते में उसका जीजा लगता है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी है।



