रायपुर में आज308 मरीज़ सहित छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ मिले 2610नए मरीज़, ऐक्टिव केस की संख्या 29,292 हुई

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में नए कोरोना पॉजिटिव के साथ पूरी स्थिति जानकारी दी है। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2,610 नए मामले सामने आए हैं, वही कुल संक्रमितों की संख्या 1,21,400 हो गई हैं. आज अस्पताल से 505 व होम आइसोलेशन से 1911 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 15 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक कुल 1031 मरीजों की मौत हो चुकी हैं.
जिला रायपुर से 308, दुर्ग से 234 नए मरीज
प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके 2,610 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की हैं. जिसमें जिला रायपुर से 308, दुर्ग से 234, राजनांदगांव से 109, बालोद से 72, बेमेतरा से 57, कबीरधाम से 35, धमतरी से 65, बलौदाबाजार से 44, महासमुंद से 56, गरियाबंद से 24, बिलासपुर से 149, रायगढ़ से 219, कोरबा से 204, जांजगीर-चांपा से 174, मुंगेली से 61, सरगुजा से 49, कोरिया से 104, सूरजपुर से 46, बलरामपुर से 79, जशपुर से 22, बस्तर से 123, कोंडागांव से 39, दंतेवाड़ा से 101, सुकमा से 45, कांकेर से 70, नारायणपुर से 33, बीजापुर से 68 व अन्य राज्य से 06 मरीज शामिल हैं. आज पाए गए सभी नए मरीजों की उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी हैं.



