कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा-अपने अधिकार एवं सांस्कृति बचाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी

किया घोषणा- बिरसा मुंडा की आदमकद मूर्ति की होगी स्थापना , किया नमन
जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव।राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जी के 150 जयंती के पावन अवसर पर जगदलपुर जिला मुख्यालय के धरमपुरा कॉलेज मैदान में भव्य आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, मंत्री का जनजातीय समाज ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर मंत्री केदार कश्यप ने धरमपुरा कॉलेज चौंक पर धरती आंबा बिरसा मुंडा की आदमकद मुर्ती स्थापना करने की घोषणा किए। इस कार्यक्रम बीच स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने आदिवासी सांस्कृतिक के मनमोहन प्रस्तुतियां दीं। पश्चात अपने संबोधन में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए हुई उनकी शहादत को नमन किया। सर्व समाज को संबोधित करते हुए कहा अपने अधिकार एवं सांस्कृतिक बचायें रखना हम सब की जिम्मेदारी है। जनजातीय गौरव समाज संभागीय अध्यक्ष तुलूराम कश्यप व जिलाध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के एक लीडर जननायक थे,भारत सरकार ने हर वर्ष 15 नवम्बर 2021 से जनजातीय गौरव दिवस बनाने की घोषणा की हैं। संस्कृति और भगवान बिरसा मुंडा के अमूल्य योगदान को स्मरण करने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जनजातीय गौरव समाज संभागीय अध्यक्ष तुलूराम कश्यप, जिलाध्यक्ष संतोष नाग, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी,दिनेश कश्यप, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप,भरत कश्यप, महेंद्र कश्यप, देवी प्रसाद, दुर्जन कश्यप, सोमारू कश्यप,रैतु बघेल, चंद्रभान कश्यप,मंगतू कश्यप, बसंत कश्यप सहित सैकड़ों समाज के लोगों उपस्थित थे।



