लोहण्डीगुड़ा विकास खंड के उपार्जन केन्द्र गढ़िया में भाजपा सदस्यों के उपस्थिति में किसानों की धान खरीदी कर किया शुभारंभ

 

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-आज लोहण्डीगुड़ा विकास खंड के उपार्जन केंद्र गढ़िया में भाजपा मंडल सदस्य के उपस्थिति में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ,क्षेत्र के भाजपा नेता भरत कश्यप ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में किसान खुश। हर किसानों का जन-कल्याण योजनाओं में हमेशा से भाजपा की प्राथमिकता रहा है। किसानों का धान समय पर खरीदी हो रही है। भाजपा सरकारें जहां भी हैं वहां नहरों नलों से सिंचाई की योजनाएं बना रही हैं। ये भाजपा की सरकार है जो छोटे किसानों के भी खाते में सीधे 3100 रु और हर वर्ष किसानो को किसान निधि का पैसे भेज रही है। इस दौरान भरत कश्यप,युवा मोर्चा अध्यक्ष सावेंद्र सेठिया,रायधर मौर्य, केदार बघेल,गढ़िया सरपंच पति रमेश कश्यप,विकास खंड अनुविभागीय अधिकारी शंकर लाल सिन्हा,तहसीलदार कैलाश पोयाम,शाखा प्रबंधक दीपाली जैन,धान खरीदी प्रभारी,नोडल अधिकारी,पटवारी, संस्था कर्मचारीयों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button