साउथ अफ्रीका को लगा सातवां झटका, सिमलाने आउट हुए, बिश्नोई को मिली सफलता

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की सीरीज का दूसरा मैच हो रहा है। भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से उतरी है।

 

दक्षिण अफ्रीका को लगा सातवां झटका

स्पिनर रवि बिश्नोई ने सिमलाने को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया। सिमलाने 10 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका को अभी 26 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत है और उसके तीन विकेट शेष हैं।

 

मिलर खाता खोले बिना आउट

वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का अपना पांचवां विकेट झटका और डेविड मिलर को खाता खोले बिना आउट किया। अपना चौथा ओवर डालने आए वरुण ने पहले येनसेन और फिर मिलर को लगातार दो गेंदों पर अपना शिकार बनाया। वरुण के पास हैट्रिक पूरी करने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए।

Related Articles

Back to top button