महाविकास अघाड़ी का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने 3 हजार और कृषि ऋण करेंगे माफ

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने भी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। महाविकास अघाड़ी ने जनता को पांच गारंटियां दी हैं। इसके तहत महाविकास अघाड़ी की सरकार बनी तो महाराष्ट्र में जातिगत जनगणना कराएंगे। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना का एलान किया। इसके तहत महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये मिलेंगे। हर परिवार का 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। युवाओं को 24 हजार रुपये सालना देंगे। वहीं किसानों का तीन लाख तक का कृषि ऋण माफ करेंगे। मुंबई में महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा में कांग्रेस नेत राहुल गांधी और गठबंधन के अन्य नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया।

 

यह विचाराधारा की लड़ाई: राहुल गांधी
मुंबई में महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा में राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ भाजपा और आरएसएस है। जबकि दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है। एक तरफ आंबेडकर का एकता, समानता, प्रेम और सम्मान का संविधान है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस के लोग इस संविधान को नष्ट करना चाहते हैं, वे इसे खुलकर नहीं कह सकते। अगर वे इसे खुलकर कहेंगे, तो उन्हें पता है कि इसका नतीजा क्या होगा, पूरा देश उनके खिलाफ खड़ा हो जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि वे चुनाव आयोग पर दबाव डालते हैं। सरकार को गिराने के लिए सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने पिछली महाराष्ट्र सरकार को चोरी करके और पैसे देकर हटाया गया था। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं आप सभी से बस एक गारंटी चाहता हूं कि आप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हमारे गठबंधन को जीत दिलाएं।

Related Articles

Back to top button