कांग्रेसी पार्षद ने हत्या कर थाने में किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के कांग्रेस पार्षद आनंद कश्यप ने एक युवक की रॉड से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी कांग्रेस पार्षद ने खुद थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया और गुनाह कबूल किया
पार्षद और युवक में चल रहा था विवाद
पूलिस पूछताछ में कांग्रेस पार्षद आनंद कश्यप और जान गंवा बैठे युवक में लम्बे समय से विवाद चल रहा था। बताते हैं मृतक युवक लक्की केशरवानी (28) द्वारा पार्षद आनंद कश्यप से झगड़ा और मारपीट की शिकायत थाने में की गई थी। पुलिस ने क्या कार्रवाई की इसका पता नहीं चल सका, लेकिन बदले की भावना से कांग्रेस पार्षद आनंद ने मौका पाकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप घायल हुए लक्की को इलाज के लिए सीएचसी नवागढ़ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। इसी दौरान लक्की की मौत हो गई।



