उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 लोगों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार को यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई.

 

कुमाऊं के कमीश्नर दीपक रावत के मुताबिक़ बस हादसे में 36 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है.

 

रावत के मुताबिक यह बस रामनगर जा रही थी जो मार्चुला में सल्ट के पास कोपि नाम की जगह पर गिरी है.

 

अल्मोड़ा के सल्ट इलाक़े के एसडीएम संजय कुमार ने बीबीसी हिंदी को बताया, “दुर्घटना में मृत लोगों के शव निकाले जा रहे हैं. घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भेजा जा रहा है.”

 

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि यह एक गंभीर हादसा है और पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ को निलंबित कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button