एनएमडीसी बस्तर के बेरोजगारों की आवाज को किया अनसुना,मुक्ति मोर्चा-जोगी कांग्रेस द्वारा व्यापक विरोध की तैयारी

जगदलपुर।बस्तर के जनहित समस्याओं के निदान को लेकर लगातार सक्रिय बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चांद ने कहा है कि,एनएमडीसी द्वारा 900 पदों की भर्ती में पारदर्शिता के कमी बस्तर के जनता के साथ धोखा है इस पर हम चुप नहीं बैठ सकते इसे लेकर अब मोर्चा एवं जनता कांग्रेस अपनी आवाज अब राज्य सरकार से केंद्र सरकार तक बुलंद करेगी, जनता के बीच कैंपन चलाएगी पुनः घेराव करेगी, और सड़क पर उतरकर नगरनार स्टील प्लांट का काम रोकेगी।
नवनीत ने कहा कि हमारे द्वारा गत 16 तारीख को एनएमडीसी के 900 पदों में बाहर के लोगों की भर्ती को लेकर सवाल उठाया गया था एवं प्रदर्शन किया गया था परंतु अब आज तक ना किसी तरह की कार्रवाई हुई ना ही कोई जवाब आया यह बस्तर की आवाज को दबाने की तरह है बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ करते एनएमडीसी को जागना पड़ेगा।
नवनीत ने कहा कि अब बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस बस्तर के बेरोजगारों के साथ अन्याय पूर्वक एनएमडीसी द्वारा भर्ती किए जाने को लेकर बस्तर की जनता और बेरोजगार युवाओं के बीच जाकर कैंपन चलाएगी उन्हें बताएगी कि किस तरह से उन्हें नजर अंदाज कर एनएमडीसी ने 900 पदों पर भर्ती की है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम एक बार फिर एनएमडीसी के उच्च प्रबंधन अधिकारियों के साथ राज्य सरकार और केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे और इसके साथ ही शीघ्र ही बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस बस्तर के लोगों के साथ मिलकर पुनः एनएमडीसी का घेराव करेगी केवल यही नहीं आप प्लांट में आवश्यक सामग्रियों के आने जाने को विरोध स्वरूप रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रोका जाएगा । उन्होंने कहा कि बस्तर की आवाज को एनएमडीसी हमेशा से हल्के में लेते रहा है यह एक तरह से बस्तर के विकास को नजरअंदाज करना है यह बिल्कुल नहीं चलेगा बस्तर के लोगों के साथ यहां के बेरोजगारों का पहला हक है। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही इस मुद्दे पर सवाल उठाया था परंतु कोई जवाब नहीं आया ना ही कार्रवाई की गई अब हमारे द्वारा व्यापक रूप से विसंगति पूर्ण भर्ती को लेकर शीघ्र ही अनेक चरणों मेंव्यापक विरोध सड़कों पर किया जायेगा।



