आईबी अधिकारी के घर चोरों ने धावा बोला, नगदी समेत 4 लाख 50 हजार के गहने पर किया हाथ साफ

रायपुर। राजधानी रायपुर के वॉलफोर्ट कॉलोनी में एक हाई प्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया है. सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया और लाखों के सोना-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए. चोरी की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है

 

जानकारी के अनुसार, आईबी अधिकारी अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे, इसी दौरान चोर सुने मकान में घुसे, अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये की नगदी चुरा ली. बताया जा रहा है चोरों ने कुल साढ़े 4 लाख रुपये की चोरी की है. घटना की जानकारी मिलते ही मुजगहन थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक और क्राइम टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी.

Related Articles

Back to top button