राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रभु जगन्नाथ स्वामी के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना

विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया स्वागत               

हरिमोहन तिवारी /रायपुर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राजधानी स्थित जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंची। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद

बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मंदिर प्रांगण में विधायक पुरंदर मिश्रा के परिजनों तथा मंदिर समिति के सदस्यों ने भावभीनी स्वागत किया। इसके बाद मुर्मु मुख्य मंदिर के गर्भगृह में पहुंची तथा भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते हुए आरती उतारी तथा फल और मिष्ठान्न भेंट किया। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ सहित देशवासियों के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संपूर्ण मंदिर का भ्रमण किया तथा देवी देवताओं के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर समिति के चेयरमैन तथा रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने मंदिर के इतिहास और महत्व की उन्हें जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे।

विधायक मिश्रा के परिजन धर्मपत्नी सरस्वती मिश्रा, सुपत्र श्री पियुष मिश्रा, सौरभ मिश्रा, उनकी धर्मपत्नी, बेटी प्रीति अजय देवता तथा भांजा गुणनिधि मिश्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आमंत्रित अतिथियों में विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, प्रदेश महांमत्री संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, वरिष्ठ नेता छगन लाल मूंदड़ा, मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, अमर पारवानी, सतीश छुगानी, राजीव लोचन महाराज, जी.स्वामी, सदन तिवारी, स्वामी परमात्मानंद इत्यादि ने मुलाकात की। सभी का परिचय विधायक पुरंदर मिश्रा ने कराया।

अंत में विधायक पुरंदर मिश्रा के परिजनों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी। जानते चलें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जगन्नाथ मंदिर यह दूसरा प्रवास था। पिछले वर्ष भी महामहिम द्रौपदी मुर्मु जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने पहुंची थी।

इस अवसर पर आयुक्त रायपुर संभाग महादेव कांवरे, कलेक्टर आईएएस गौरव सिंह, कमिश्नर आईएएस अविनाश मिश्रा, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद, संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, रायपुर डीआईजी, डीआईजी मिलना कुर्रे, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एडिशनल एसपी मिर्जा बेग, खम्हारडीह थाना प्रभारी नरेन्द्र मिश्रा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने सहयोग देने के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button