साक्षी के आरोपों पर बबिता का पलटवार, कहा किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई!

मशहूर रेसलर साक्षी मलिक की किताब ‘विटनेस’ (Witness) को लेकर बवाल तूल पकड़ता जा रहा है. साक्षी मलिक ने अपनी किताब को लेकर दिए इंटरव्यू में बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और बबीता फोगाट जैसे खिलाड़ियों को लेकर कई दावे किए. साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट को लेकर दावा किया कि वो भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की जगह खुद अध्यक्ष बनना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने खिलाड़ियों को प्रदर्शन के लिए उकसाया. अब रेसलर बबीता फोगाट ने इसका जवाब दिया है और पलटवार किया है. हालांकि बबीता ने साक्षी मलिक का नाम नहीं लिया. लेकिन उनको दीदी कहकर तंज कहा. बबीता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि दीदी तुमको कुछ नहीं मिला, ऐसे में तुम्हारा दर्द समझा जा सकता है. बबीता न पोस्ट लिखा-

खुद के किरदार से जगमगाओं

उधार की रोशनी कब तक चल..

किसी को विधानसभा मिला, किसी को मिला पद

दीदी तुमको कुछ न मिला, हम समझ सकते हैं तुम्हारा दर्द!!

किताब बेचने के चक्कर में अपना ईमान बेच गई!

Related Articles

Back to top button