जोगी कांग्रेस का आकाश शर्मा को समर्थन

रायपुर. रायपुर दक्षिण उपचुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) (JCCJ) ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है. जेसीसीजे अध्यक्ष रेणु जोगी ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को पत्र सौंपा है.
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन पत्र को एआईसीसी प्रभारी विजय जांगिड़, जरिता लेफ्तलांग, संपथ कुमार को भेजकर अवलोकन कराया और शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने का आग्रह किया. डॉ. महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में इससे हमारी ताकत और भी मजबूत होगी. कांग्रेस पार्टी इस चुनाव मे जीत दर्ज कर इतिहास रचने जा रही है.




