श्रीराम मंदिर प्रांगण में होगा नौ कन्या माताओं का विधीवत पूजा-अर्चना -भंडारे का आयोजन 

 

 

 

हरिमोहन तिवारी /रायपुर

 

शारदीय नवरात्र पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी अष्टमी तिथी पर मंदिरों और पंडालों में हवन पूजन का दौर पूरे दिन चलता रहा

 

आज श्रीराम मंदिर प्रांगण में विराजमान माता की विशेष पूजा अर्चना कर नौ कन्या माताओं का पूजन कर नौ दिनों तक माता की उपासना की भक्ति में लीन श्रद्धालु अपना व्रत प्रसाद लेकर

पुण्य की भागीदारी बनेंगे!

 

बता दे कि अष्टमी तिथी पर शांती नगर श्रीराम मंदिर प्रांगण में विराजमान माता का सुबह 11 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हवन के लिए जमा हो गए थे

जजमान सोनल उत्तम दानी के हाथों के पंडित वृदांवन पंडा जी के द्वारा विधीवत मंत्रोच्चार के साथ समिती के अध्यक्ष संजय एंव सदस्य संजीव नशीने सपरिवार सहित कॉलोनी के

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ के हवन में आहुति दी और माता दुर्गा की भक्ति आराधना की।

 

महागौरी माताजी का जयकारा गूंजता रहा

पंडित महाराज ने बताया कि सौभाग्य, धन संपदा और सौन्दर्य की अधिष्ठात्री देवी महागौरी है साधक आठवें दिन देवी के इसी रूप की पूजा करते हैं।

अष्टमी पर माता के मंदिर परिसर में विशाल हवन कुंड बनाकर यज्ञ किया गया।

जहां पंडितों ने श्रद्धालुओं से विधि विधान से यज्ञ हवन संपन्न करवाया।

श्रद्धालुओं ने भी विधि विधान से हवन कुंड में आहुतियां डाली। इस दौरान चारों तरफ माताजी का जयकारा गूंजता रहा।

 

महाभंडारे का होगा आयोजन

श्रीराम मंदिर में को नौ कन्याओं माता का पूजन करने के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए समिती के द्वारा के भंडारे का आयोजन किया गया है

जिसको सफल बनाने में सभी सदस्य गण एंव गणमान्य नागरिक जोरो पर माता की सेवा में लगे हुए है एंव अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को माता की प्रसाद प्राप्त कर पुण्य का लाभ लेने को आग्रह किया है

Related Articles

Back to top button