सीबीएसई जोनल लेवल जूडो प्रतियोगिता में विद्या ज्योति स्कूल का दबदबा।

 

 

3 गोल्ड 2 सिल्वर 3 ब्रांस पदक हासिल कर स्कूल का नाम रौशन किया।

 

जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव।केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई जोनल लेवल जूडो प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल रायपुर द्वारा 20 से 22 सितम्बर 2024 तक जोनल लेवल जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था उक्त प्रतियोगिता में विद्या ज्योति स्कूल जगदलपुर के छात्र जूडो खिलाडिय़ों ने भाग लेकर विभिन्न आयु वर्ग के अपने वजन वर्ग पर कोच सुश्री मकसूदा के मार्गदर्शन पर खेलते हुए बालक वर्ग में क्रिस्टी मंडावी, प्रशांत सार्दुल, मुसेफ गाजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही बालिका वर्ग में कु, आरवी अवस्थी, राघव बत्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही प्रांजय यदु, श्रीकांत सोनी, एलेक्स कुमार ने ब्रांस पदक प्राप्त कर विद्या ज्योति स्कूल का नाम रौशन कर सीबीएसई राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाया जो आगामी 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक झारखंड में आयोजित किया जाएगा चयनित जूडो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे खिलाडिय़ों की जबरदस्त उपलब्धि के लिए स्कूल के प्राचार्य फादर एंथोनी, सिस्टर ट्रिसा समस्त शिक्षकगण माता पिता जूडो संघ के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दिए। और राष्ट्रीय स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हौसला बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button