भाजपा नेत्री पामेला गोस्वामी 100 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लाखों रुपए के कोकीन के साथ भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी को अरेस्ट किया है। पामेला भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव भी हैं।
जानकारी के मुताबिक वह अपनी कार के अंदर कोकीन लेकर जा रही थी। पुलिस ने न्यू अलीपुर इलाके से उन्हें गिरफ्तार किया है। उनके दोस्त प्रोबिर कुमार डे की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस को पामेला की गाड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स मिला था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को पहले से ही पामेला के ड्रग की लत के बारे में जानकारी थी। वह उस पर नजर रखे हुए थी



