5 इनामी समेत छह नक्सलियों किया सरेंडर

दंतेवाड़ा, बस्तर में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान और घर वापसी अभियान के तहत लगातार नक्सली लाल आतंक का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में प्रवेश कर रहे हैं आज भी बड़ी बड़ी घटनाओं में शामिल 15 लाख रुपए के इनामी पांच इनामी सहित छह नक्सलियों ने नक्सलवाद से तौबा कर मुख्यधारा में प्रवेश किया दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने 7 महीने पहले घर वापसी अभियान की शुरुआत की थी और इन 7 महीनों में 88 इनामी नक्सली सहित कुल 316 नक्सलियों ने अब तक समर्पण किया है बस्तर के नक्सली अब आंध्र प्रदेश उड़ीसा तेलंगाना के नक्सलियों की खोखली विचारधारा को समझ चुके हैं और छत्तीसगढ़ सरकार की चलाई जा रही पुनर्वास नीति का लाभ लेते हुए लगातार लाल आतंक का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में जोड़ रहे हैं समर्पण करने आए सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि दस दस हजार रुपये दी गई समर्पण करने आए नक्सलियों से नक्सल गतिविधियों की अहम जानकारी निकलकर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा पुलिस के सामने आ सकती है दंतेवाड़ा पुलिस को आज एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

Related Articles

Back to top button