तीन बदमाशो ने पत्रकार की गोली मार कर की हत्या, पत्रकारों में काफी रोश व्याप्त कार्यवाही को लेकर सौपा ज्ञापन.


मेघा तिवारी की रिपोर्ट( मध्य प्रदेश)
ज़िले के सारंगपुर स्थित सिविल हॉस्पिटल के सामने स्थित कॉम्पलेक्स की सीढ़ियों पर खड़े युवा पत्रकार सलमान अली की अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस तफ्तीश में जुटी है और हमलावारों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी के साथ सुराग खंगाले जा रहे हैं।पूरी घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर की हैं जहा बाइक सवार तीन लोगों ने पत्रकार की गोली मारकर बीती रात हत्या कर दी पत्रकार 35 वर्षीय सलमान की हत्या रात 9 बजे की बताई जा रही है। बाइक सवार हत्यारों ने पत्रकार की हत्या उसके मासूम बेटे के सामने ही इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है।घटना से क्षुब्ध उमरिया जिले के पत्रकारों ने आज एसपी उमरिया निवेदिता नायडू को पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही ऐसे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।



