राज्य सरकार द्वारा ,बस्तर जिले में दो अलग ,सड़क दुर्घटना हुई मौत पर मुआवजा वितरण मापदंड में दोहरी नीति क्यों?–भरत कश्यप

BY-Naveen Shrivastava

कलचा ग्राम पंचायत दुर्घटना में पीड़ित परिवार को 2 लाख का मुआवजा, बुरुंगपाल पंचायत में हुई घटना पर मुआवजा 25हजार क्यों?-भरत कश्यप

बस्तर के जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री कोष से दिलाये 5 लाख मुआवजा-मुक्तिमोर्चा

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के जिला सयोंजक भरत कश्यप ने विगत दिनों तोकापाल ब्लाक के बुरुगपाल निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों राजू वट्टी, लाली वट्टी,अंजू वट्टी का ह्रदय विदारक सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत पर मुक्तिमोर्चा परिवार की तरफ से शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ,राज्य सरकार एक ही जिले की दो अलग अलग दुर्घटनाओं में पीड़ित परिवारों को अलग -अलग मापदंड से मुआवजा वितरण कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी असंवेदनशीलता क्यों दर्शा रही है। विगत दिनों जगदलपुर ब्लाक के कलचा ग्राम पंचायत के निवाशियो के हुई ह्रदय विदारक दुर्घटना में 10 महिलाओं की मृत्यु हुई ,जिस पर बस्तर के जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए,प्रशासनिक तत्काल राहत राशि 25 हजार जारी कर ,अलग से मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख तक मुआवजा कि घोषणा कर तत्काल पीड़ित परिवार को राशि सुपुर्त की गई। वही उन्ही परिस्थितियों में तोकापाल ब्लाक के बुरुंगपाल के एक ही परिवार के 3 सदस्यों की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत पर जिलाप्रशासन द्वारा सिर्फ 25 हजार की राहत राशि ही प्रति व्यक्ति क्यों? दी गई। बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा राज्य सरकार के मुआवजा वितरण मापदंड की दोहरी नीति का विरोध करते हुए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से यह मानवीय दृष्टि से अपील करता है। कि कलचा ग्राम में हुई दुर्घटना में पीड़ित परिवारों को दिए गए सरकारी मुआवजा के अनुसार तोकापाल ब्लाक दुर्घटना पीड़ित निवासियों को मुआवजा वितरण किया जाए

Related Articles

Back to top button