भावपूर्ण माहौल में रोटरी क्लब जगदलपुर एवं इनरव्हील क्लब जगदलपुर ने मनाया शिक्षक


किसी ने अहमियत बताई,किसी ने नमन किया और आंखे थी कि भीग गई
जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव।5 सितंबर 2024 को होटल देवांश में रोटरी क्लब जगदलपुर और इनरव्हील क्लब जगदलपुर द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रेखचंद जैन जी थे । इस शिक्षक दिवस के अवसर पर 12 शिक्षकों का सम्मान किया गया ।
1. निर्मल यादव
2. अजय मूर्ति
3. हर्षवर्धन पटेल
4. उषा श्रीवास्तव
5. रजनी वर्मा
6. सुनीता खरे
7. किरण ठाकुर
8. रीटा शुक्ला
9. पियासी बघेल
10. बिंदिया नाग
11. शिवनाथ मरकाम
12. बलि राम बघेल
रोटरी क्लब जगदलपुर के अध्यक्ष सी ए विवेक सोनी ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया और अपने उद्बोधन में शिक्षकों की समाज निर्माण में अहमियत बतायी साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि रोटरी क्लब ने शिक्षकों की अहमियत को समझते हुए सम्मान का नाम नेशन बिल्डर्स अवार्ड रखा है । सी ए विवेक सोनी ने रोटरी क्लब द्वारा आने वाले प्रोजेक्ट जो की बच्चों के लिए एक मेडिकल कैंप है उसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी यह कैंप 18 से 21 सितंबर को रोटरी हॉल में होने जा रहा है । इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉक्टर सरिता थॉमस ने भी अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सभी का स्वागत किया । मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री रेखचंद जैन जी ने भी शिक्षकों का नमन किया एवं शिक्षकों द्वारा समाज निर्माण में उनकी भूमिका को भी अहम बताया साथ ही साथ उन्होंने रोटरी क्लब एवं इनर व्हील क्लब द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने के लिए भी बधाई दी और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में होते रहे हैं ऐसी शुभकामनाएं दी । सभी शिक्षक सम्मान पाके बहुत ख़ुश थे और संतुष्ट थे कई शिक्षकों के आँखों में आँसू भी आ गए थे और उनका कहना था कि उन्हें जीवन में यह पहली बार सम्मान मिला है कई शिक्षकों का यह भी कहना था कि उन्होंने रोटरी क्लब जगदलपुर का नाम तो बहुत बार सुना था और उनका मन था कि वह रोटरी क्लब के सदस्यों से कभी न कभी मिले तो उनका आज यह इच्छा भी पूरा हो गया । मंच का संचालन अप्रतिम झा ने किया । प्रोजेक्ट चेयरमैन मनोज थॉमस जी थे जिन्होंने धन्यवाद ज्ञापन भी दिया ।
इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब सदस्य सुनील जैन, विजय हेलीवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, अंकित गोयल, जितेंद्र पाल सिंह अहलूवालिया, कमल सेठी, नवीन भावसार, आयाज़ चामड़िया, अभिषेक मद्दी, अपूल जैन, दिनेश कागोत, संदीप पारेख, श्रीधर मद्दी, इनर व्हील क्लब के सदस्य दीपिका सोनी, पूर्वा कपूर, प्रीति आज़ाद, मोहिनी राठी, अलका गुप्ता, नेहा कपूर, पूजा जैन, रोटरैक्ट क्लब के अध्यक्ष दिव्यांश सिंगल एवं अन्य रोटरी सदस्य, इनर व्हील सदस्य, रोटरैक्ट सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित थे ।



