राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं।

 

इससे पहले गृह मंत्री शाह ने कहा, आज का दिन भाजपा के सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा पार्टी के ‘संगठ पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ का शुभारंभ करेंगे। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे लिए पार्टी सिर्फ कागजों पर बनी एक प्रक्रिया नहीं है। पिछले दस वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में क्रांतिकारी फैसले लिए गए हैं। हर क्षेत्र में देश ने नई ऊंचाईयों को छुआ। पीएम में 140 करोड़ लोगों को विकसित भारत का विजन दिया है और इसे पूरा करने के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। मैं भाजपा के सभी शुभचिंतकों, देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से एक बार फिर भाजपा के साथ जुड़ने की अपील करता हूं।

 

 

Related Articles

Back to top button