राष्ट्रीय

सेंसर बोर्ड से इमरजेंसी’ को नहीं मिली हरी झंडी, रिलीज की अटकलों पर कंगना रणौत ने किया बड़ा खुलासा

अभिनेत्री-राजनेता कंगना रणौत की अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर खबरें थीं कि इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से रिलीज की मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, कंगना की पोस्ट कुछ और ही कहती है। अभिनेत्री ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट साझा कर अटकलों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर साफ कर दिया कि उनकी अगली फिल्म को सीबीएफसी से मंजूरी नहीं मिली है।

कंगना रणौत की तरफ से साझा किए गए वीडियो में उन्होंने दावा किया कि फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर सेंसर बोर्ड के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, ‘कुछ अफवाहें हैं कि मेरी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है, लेकिन यह सच नहीं है। वास्तव में, हमारी फिल्म को शुरुआत में मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन सेंसर बोर्ड के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां मिलने के कारण प्रमाणन रोक दिया गया है।’

 

कंगना रणौत ने अपनी बात में जोड़ा, ‘हम पर कुछ सीन को हटाने का दबाव डाला जा रहा है, जैसे इंदिरा गांधी की हत्या, पंजाब दंगे और भी बहुत कुछ। अब, मुझे नहीं पता कि और क्या दिखाना है। हमें क्या करना चाहिए। क्या इन दृश्यों के दौरान फिल्म को ब्लैकआउट कर देना चाहिए? यह मेरे लिए अविश्वसनीय है और मुझे इस देश की वर्तमान सोच पर गहरा खेद है।’

Related Articles

Back to top button