छत्तीसगढ़

जब विद्या ज्योति स्कूल में नेशनल स्पेस डे में छोटे चंद्र यानों में जम गई नजरें ..

स्कूल प्राचार्य फादर एंटनी ने देश की सफलता वैज्ञानिकों को याद किया

 

विद्या ज्योति स्कूल ने मनाया नेशनल स्पेस डे

 

जगदलपुर,नवीन श्रीवास्तव।दिनांक 23.8.2024 दिन शुक्रवार को विद्या ज्योति स्कूल में नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया गया ।

 

विदित हो कि इस दिन 23 अगस्त 2023 को इसरो के द्वारा निर्मित पूर्णता भारतीय रॉकेट चंद्रयान 3 का विक्रम रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया था चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला भारत पहला देश है इस दिन स्कूल में क्विज का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़कर -चढ़कर हिस्सा लिया और मॉडल प्रदर्शन कर नेशनल स्पेस डे मनाया गया इस उपलक्ष में स्कूल के प्राचार्य फादर एंटनी के द्वारा बच्चों को अंतरिक्ष के बारे में और भारत की सफलता के पीछे जितने भी साइंटिस्ट का योगदान था उन्हें याद कर बधाई दी गई और जिनके कारण आज भारत अंतरिक्ष में कदम रखने वाला चौथा देश हो गया इस आयोजन में भौतिक शास्त्र विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button