छत्तीसगढ़
जूडो प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 अगस्त को।


जगदलपुर। बस्तर जिला जूडो संघ एवम डाक्टर सी वी रमन यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ जगदलपुर द्वारा 12 वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 एवम 25 अगस्त 2024 तक नगर के स्थानीय टाउन हॉल में दो दिवसी जूडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा उक्त प्रतियोगिता में 250 जूडो खिलाडी 20 अधिकारी भाग लेंगे खिलाडिय़ों की आवास व भोजन की व्यवस्था संघ द्वारा प्रतियोगिता स्थल पर ही की गई जूडो प्रतियोगिता का संचालन भारतीय जूडो महासंघ एवम स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम उपनियम के तहत प्रतियोगित का संचालन किया जाएगा प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 अगस्त 2024 संध्या 4 बजे होगी।



