राष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने PM मोदी को लिखा पत्र, देश में दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशभर में लगातार सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर चिट्ठी लिखी है। सीएम ममता की प्रधानमंत्री को यह चिट्ठी ऐसे समय में सामने आई है, जब कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्य सरकार के रवैये की लगातार आलोचना हो रही है।

ममता बनर्जी की चिट्ठी में क्या?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंद्योपाध्याय ने कहा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है – ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मैं आपके ध्यान में लाना चाहती हूं कि देश भर में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कई मामलों में बलात्कार के साथ हत्या भी की जाती है। यह देखना भयावह है कि देश भर में प्रतिदिन लगभग 90 बलात्कार के मामले होते हैं। इससे समाज और राष्ट्र का विश्वास और विवेक डगमगाता है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम इसे समाप्त करें ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।

Related Articles

Back to top button