जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी का दो दिवसीय बस्तर दौरा में कोंडागांव किसान न्याय आंदोलन को समर्थन एवं बीजापुर जिला माँ भद्रकाली से मांगे आशीर्वाद — जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

BY-Naveen shrivastava

बसंत पंचमी के पावन अवसर में बीजापुर पहुँच माँ भद्रकाली से बस्तर के चार राक्षसो – बेरोजगारी, भर्ष्टाचार, हिंसा और यहाँ के जल जंगल और जमीन का अन्य प्रदेशो और कंपनियों द्वारा दोहन का एक जुट होकर अंत करने का मांगे माता से आशीर्वाद – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

कोंडागांव जिला मारंगपुरी में जिला प्रशासन की लापरवाही से स्व किसान धनीराम ने की थी आत्महत्या न्याय हेतु आमरण अनशन को दिए समर्थन और यह लड़ाई अब विधानसभा में लड़ी जायेगी कह अनशन कारियों को विश्वास दिला जूस पिलाकर करवाए अनशन समाप्त – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी जी अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे के दौरान 2 दिसंबर 2020 में कोंडागांव जिले के मारंगपुरी में किसान स्व धनीराम ने साशन प्रशासन की बड़ी लापरवाही के कारण वे अपना भरा पूरा परिवार को अनाथ छोड़ आत्म हत्या कर लिए थे, जिसके बाद परिवार को न्याय दिलाने स्वयं अमित जोगी जी के नेतृत्व में कोंडागांव जिला कार्यलाय घेराव कर दो मांगे रखी गई थी, परिवार को 25 लाख रूपए का मुवावजा राशि एवं उनकी दोनों बेटियों को योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कोंडागांव को ज्ञापन दिया गया, जिसके बाद शासन प्रशासन की कान में जूं तक नहीं रेंगी, उसके बाद पार्टी नेताओ द्वारा दोबारा इसी ज्वलंत मांगो को लेकर किसान स्व धनीराम को न्याय दिलाने 7 दिन का आमरण अनशन कर दिए बावजूद सरकार प्रशासन का रुक निराशाजनक जिसके बाद स्वयं अमित जोगी जी ने अब यह लड़ाई विधानसभा में लड़ी जायेगी की बात कह अनशन को समाप्त करवाए व अगर फिर भी न्याय ना मिले तो आने वाले 15 मार्च को कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम जी का गृह निवास का घेराव कर न्याय दिलाने का आंदोलन करेंगे

वहीं आज दिनांक 17/02/2021 बसंत पंचमी के मेले में बीजापुर स्थित इंद्रावती और गोदावरी के संगम भद्रकाली मंदिर में श्री अमित जोगी पूजा करके और बलि दे के माता से आशीर्वाद माँगे की जिस प्रकार माँ भद्रकाली ने दरूका, दक्ष, रूरू और महिशासुर जैसे चार राक्षसों का वध करके पूरे संसार को बचाया था- और दरूकाजीत, दक्षजीत, रूरुजीत और महिषासुर मर्दिनी कहलाईं- उसी प्रकार, उनके प्रताप और शक्ति से हम बस्तर के चार राक्षसों- बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, हिंसा और यहाँ के जल जंगल और ज़मीन का अन्य प्रदेशों और कम्पनियों द्वारा दोहन- का एकजुट होके अंत कर सकें ताकि वास्तव में बस्तरिया सबसे बढ़िया बने कह जय माँ भद्रकाली जी जय जय कार किये

जहां उपस्थित :- बस्तर कोर कमेटी प्रभारी श्री नवनीत चांद, बस्तर कोर कमेटी अध्यक्ष श्री टंकेश्वर भारद्वाज, बस्तर जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र भवानी, कोंडागांव जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्र नेताम, बीजापुर जिलाध्यक्ष श्री शकनी चन्द्रिया, बीजापुर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती जमुना शकनी चन्द्रिया, बस्तर विधानसभा पूर्व प्रत्यासी श्री सोनसाय कश्यप, बस्तर संभागीय युवा अध्यक्ष श्री संतोष सिंह, एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button