फैक्ट्री ने दबाव बना किया शोषण काम के दौरान मजदूर की आंख कि रोशनी गई

रायपुर।
रायपुर ।उरला इंडस्ट्री में लगातार मजदूरों के साथ बिना सेफ्टी सुरक्षा काम को लेकर हो रही दुर्घटनाओं की शिकायतें कम नहीं हो रही, लगातार फैक्ट्री मालिकों की मनमानी ठेकेदारों की मनमानी से मजदूरों की जान जोखिम में है।
इसी तरह का एक मामला सामने आया है जिसमे रायपुर के उरला इंडस्ट्रीज बंजारी मंदिर के आगे फैक्ट्री इंडियन इस्पात में काम करने के दौरान मजदूर बेचन सादा की एक आंख की रोशनी चली गई। मजदूर जब काम कर रहा था तो उसे बिना किसी सेफ्टी सुरक्षा के काम कराया जा रहा था इस बीच काम के दौरान ब्लास्ट हुआ और मजदूर के आंख में आकर लग गया जिससे कि मजदूर को दिखाई देना बंद हो गया। इस विषय मे आनन-फानन जिस तरह उदासीनता पूर्वक जो हुआ उसमें फैक्ट्री मालिक ठेकेदार की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। मजदूर को पूरी तरह से इलाज ठीक से भी नहीं कराया गया है मजदूर की काफी दैनिक स्थिति खराब हो चुकी है बिहार में मजदूर की मां बहुत बीमार हो गई है और काफी परेशान है जिससे कि उनकी तबीयत बहुत बिगड़ गई है। मजदूर के पास ना तो घर जाने को पैसे हैं और ना ही खुद का इलाज कराने के लिए कंपनी के मालिक और ठेकेदार मिलकर मजदूर के ऊपर बहुत दबाव बना रहे हैं।
इस विषय की जानकारी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री चंदू तांडी जी को स्वयं मजदूर द्वारा आप बीती बताया गया है एवं लिखित में शिकायत भी मजदूर द्वारा दिया गया है। इन सभी बातों को सुनने के बाद प्रदेश प्रभारी चंदू तांडी जी ने लिखित में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर पूरी बात व मजदूर की पीड़ा को सामने रखा है एवं कार्यालय उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा रायपुर संभाग छत्तीसगढ़ को भी पत्र के माध्यम से जानकारी अवगत कराया है एवं पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों से संपर्क करके मजदूर को न्याय दिलाने की पूरी मांग की गई है व चेतावनी भी दिया गया है कि ऐसा नहीं होने पर अगले 3 दिनों के अंदर कंपनी के गेट के पास बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी कंपनी प्रबंधक एवं प्रशासन की होगी।



