राष्ट्रीय

अमन ने डेरियन को हराकर पेरिस ओलंपिक में जीता कुश्ती का पहला कांस्य पदक

अमन ने डेरियन को हराकर पेरिस ओलंपिक में जीता कुश्ती का पहला कांस्य पदक

 

भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में 57 किलोग्राम वर्ग में डेरियन क्रूज को 13-5 से हराकर भारत को छठा पदक दिलाया।

 

पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत का यह पहला पदक है। इससे पहले अमन को सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के पहलवान से हार का सामना करना पड़ा था।

 

अमन ने विश्व चैंपियन अल्बानिया के ज़ेलिमखान अबकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता 12-0 के आधार पर हराकर पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर अमन की यह लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले उन्होंने उत्तरी मैसेडोनिया के यूरोपीय चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता व्लादिमीर इगोरोव को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button