विकास उपाध्याय ने दिव्यांग बालिकाओं को दिया मास्क-सैनिटाइजर और भाप मशीन,जागरूक रहने की अपील

रायपुर। संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधानसभा विधायक विकास उपाध्याय ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर सादर नमन कर उनका स्मरण किया। विकास उपाध्याय ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने विधानसभा के महाराष्ट्र मंडल, समता कॉलोनी में दिव्यांग बालिकाओं को कोरोना काल में सुरक्षित रहने के लिए मास्क,सैनिटाइजर और भाप मशीन का वितरण किया। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बार बार हाथ धोने,मास्क पहनने और फिजिकल डिस्टेनसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया। विधायक उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवनकाल में नि:सहाय लोगों की सहायता और सेवाभाव का पालन करते हुए अपना जीवन व्यतीत किया, हम भी उनके बताए गए मार्गों का अनुसरण करते हुए आज उनको याद कर रहे हैं। कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आज इन महापुरुषों के जयंती पर महाराष्ट्र मंडल में दिव्यांग बालिकाओं को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विकास उपाध्याय के साथ हरीश साहू, बसंत तिवारी,विजय खंडेलवाल, मधुसूदन खंडेलवाल,विकास शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button