छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने खोला मोर्चा दो सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन
मांग पूरा न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी

रायपुर छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने दो सूत्रीय मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है संघ का कहना है कि पिछले 17 साल से 3 000 कंप्यूटर ऑपरेटर धान खरीदी केंद्र में काम कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग अब तक पूर्ण नहीं हो पाई है मांग को लेकर कई बार केंद्र और राज्य सरकार के पास ज्ञापन सौंप चुके हैं यहां तक की मुख्यमंत्री जनदर्शन में भी पत्र सोपा है और मांग की है कि उनकी मांग एक निश्चित विभाग के अंतर्गत नियमितीकरण किया जाए तथा 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि दी जाए
छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि शासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई पहल नहीं हो सकी है किसी प्रकार का आश्वासन नहीं मिला है तीन दिवसी धरना प्रदर्शन के दौरान सरकार तक आवाज पहुंचने का प्रयास किया गया है आने वाले दिनों में सरकार की ओर से कोई ठोस प्रयास नहीं होते हैं तो संग अनिश्चितकालीन आंदोलन का कदम उठा सकता है संघ के महिला सदस्यों का कहना था कि सात माह से वेतन प्राप्त नहीं हुआ है ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि संघ के सदस्यों को किस तरह से स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है 2007 से नियुक्ति के बाद से लगातार कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर 2039 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं पिछले कैबिनेट में वित्त विभाग ने 27 प्रतिशत वृद्धि पर मोहर लगा दी है जिसका लाभ अन्य विभागों को दिया जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के सदस्यों को लाभ नहीं मिल पाया है लाभ से वंचित हैं



