राष्ट्रीय

सोपोर में कबाड़ डीलर के परिसर में विस्फोट, चार लोगों की मौत

 

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर के सोपोर उप जिले में सोमवार को कबाड़ की दुकान में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई।

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विस्फोट उस समय हुआ जब एक स्क्रैप डीलर सोपोर के शेर बाग इलाके में ट्रक से सामान उतार रहा था।

 

पुलिस अधीक्षक दिव्या डी ने कहा कि विस्फोट कबाड़ी कारोबारी अब्दुल रहीद भट के परिसर में हुआ। कारोबारी को लद्दाख से कबाड़ मिला था और ट्रक से सामग्री उतारते समय एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय नजीर अहमद नादरू, 20 वर्षीय अजीम अशरफ मीर, 23 वर्षीय आदिल राशिद भट और 26 वर्षीय मोहम्मद अज़हर के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उस सामग्री की पहचान करने की कोशिश कर रही है जिससे विस्फोट हुआ।

Related Articles

Back to top button