बस्तर साँसद दीपक बैज से शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने की मुलाकात

BY-naveen Shrivastava

संभाग स्तरीय शिक्षा विभाग के कार्यशाला खेल कूद क्रिकेट,क्यूज,नए शिक्षा नीति पर व्याख्यान प्रतियोगिता में लोहंडीगुड़ा ब्लाक के अधिकारी अव्वल नंबर में जिसमे प्रतिभागी बी इ ओ,बी आर सी,सी एस सी थे

आज लोहंडीगुड़ा स्थित साँसद निवास में बस्तर साँसद श्री दीपक बैज से मिलने पहुँचे शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उन्होंने संभाग स्तरीय खेलकूद व शिक्षा नीति पर व्याख्यान और क्यूज तीनो ही प्रतियोगिता में अव्वल आने पर खिलाड़ियों ने बस्तर सांसद श्री दीपक बैज से मुलाक़ात की और पुनः उनके द्वारा पुरस्कार प्राप्त किया जिस पर बस्तर साँसद ने उन्हें बधाई एवँ शुभकामनाएं दी

साथ ही आपदा पीड़ित बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से छात्र बीमा राशि के तहत मुआवजा राशि स्वरूप 1- 1 लाख रुपये का चेक बस्तर साँसद के द्वारा उनके परिजनों को दिया गया और शिक्षकों ने सांसद महोदय को दिल्ली में बस्तर की आवाज को बुलंद करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी

इस दौरान लोहंडीगुड़ा जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,लोहंडीगुड़ा बी.ओ. चंद्रशेखर यादव,बी.आर. सी,सी एस सी,मंडल संयोजक पवन शेट्टी एवँ अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button